Breaking News

अवध विवि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया

• श्रीकृष्ण की आराधना से जीवन में खुशहाली आती है- प्रो प्रतिभा गोयल

• अवध विवि की कुलपति ने छात्राओं संग मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर महिला छात्रावास में धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने छात्राओं के साथ विधि मंत्रोचार के साथ पूजन किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि श्रीकृष्ण की आराधना से जीवन में खुशहाली आती है। इस दिन सभी भक्ति भाव से सृष्टि के नाथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते है।

अवध विवि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया

कुलपति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही रोहिणी नक्षत्र में देवकी की कोख से जन्म लिया था। इस दिन साधकों को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी को लोक कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का आरम्भ कुलपति व मुख्य नियंता प्रो एसएस मिश्र द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा भजन गाये गए। छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संयोजन डाॅ गीतिका श्रीवास्तव व डाॅ स्वाति सिंह द्वारा किया गया।

अवध विवि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया

इस अवसर पर महिला कर्मचारी रंजना यादव, चन्द्रावती व छात्राओं में तन्या सिंह, तनू शर्मा, अर्पिता सिंह, लक्ष्मी सिंह, सानिका द्विवेदी, श्रेया सिंह, पायल केशरी, सारिका, अंजना सहित बड़ी संख्या छात्राएं मौजूद रही।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: छात्र रजनीश शर्मा को एडोब में इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय (Engineering and Technology Faculty) के कंप्यूटर साइंस ...