Breaking News

सामाजिक संस्थाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, सहार व रूरूगंज की यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग, भारत माता के लगाये जयकारे

बिधूना। तहसील क्षेत्र के कस्बा सहार व रूरूगंज में रविवार को सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा पक्ष जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी। इस दौरान भारत माता के जयकारों की गूंज सुनाई दी। बारिश के चलते विलम्ब से निकल सकीं तिरंगा यात्रा।

तहसील क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को सुबह 9:30 से शुरू हुई बारिश के कारण क्षेत्र के कस्बा सहार में आओ मिलकर करें मदद संस्था व रूरूगंज में रूरूगंज सेवा समिति द्वारा विलम्ब से तिरंगा यात्रा निकली। सहार में सामाजिक संस्था आओ मिलकर करें मदद ने संस्था द्वारा संचालित एकेडमी से तिरंगा यात्रा शुरू की गयी।

यात्रा पुलिस चौकी, सहार, मदारी पुर्वा होते हुए पुनः एकेडमी पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान सहार चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज व उनके सहयोगी सिपाहियों द्वारा यात्रा पर गुलाब के पुष्पों की वर्षा की गयी। यात्रा में संस्था के संस्थापक अनुराग व उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, विकास कुमार, कुमारी शिवांगी, रजनीश कुमार, अमित कुमार, विशाल, अभिषेक, मनोज, प्रिंस व सुधीर के अलावा सभी सदस्य व बच्चे शामिल रहे। जो कि तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे लगाते रहे।

वहीं रूरूगंज में रूरूगंज सेवा समिति द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा शंकर मंदिर से शुरू होकर बीच बाजार, मुख्य चौराहा, ज्वाला देवी मंदिर, जनता इंटर कालेज, जिला पंचायत विद्यालय होते हुए पुनः शंकर जी के मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

यात्रा में एक ओर जहां शामिल लोगों द्वारा भारत माता के जयकारे से वातावरण गुंजायमान बना दिया, वहीं डीजे पर राष्ट्र भक्ति गीत बजते रहे। यात्रा में सुनील गुप्ता, प्रदीप अग्निहोत्री, सुनील राजपूत, बबलू गुप्ता, अरविंद राजपूत के अलावा चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी, कांस्टेबल विवेक कुमार व पुष्पेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन 

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...