Breaking News

भारतीय सेना पर सपा महासचिव की टिपण्णी निन्दनीय : रामाशीष राय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव (Pro Ramgopal Yadav) द्वारा भारतीय सेना (Indian Army) पर की गयी टिप्पणी की घोर निंदा एवं भर्त्सना करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय (RLD State President Ramashish Rai) ने कहा कि भारत की सेना विश्व की सर्वोच्च सेनाओं में से एक है। इसमें सभी भारतीय है और भारतीय सेना को जाति में बांटना दुखद एवं निंदनीय है। यह कृत्य उनके राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है।

रामाशीष राय ने कहा कि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी दल या संगठन का हो, को सेना पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। खासतौर से सपा महासचिव जो कि प्रो भी हैं, जो पढे लिखे की श्रेणी में सर्वोत्तम आता है। उनके द्वारा इस तरह का कृत्य अपेक्षा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि प्रो रामगोपाल यादव को देश एवं देश की सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए विहिप ने दी तहरीर, विंग कमांडर पर की थी जातिसूचक टिप्पणी

प्रदेश रालोद अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारत की वीरांगना बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गयी टिप्पणी भी अशोभनीय एवं घोर निंदनीय है। भारतीय सेना को किसी भी जाति धर्म, संप्रदाय या किसी बंधन में नहीं बांधा जा सकता है। इस तरह के बयान से देशवासियों और सेना का मनोबल गिरता है।

About reporter

Check Also

केन्द्रीय गृह मंत्री ने यूपी पुलिस के 60,244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त पुलिसकर्मी सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश में ...