Breaking News

त्‍वचा संबंधी बीमारियों से इस तरह निजात दिलाता है कपूर

घर में किसी भी मांगलिक काम में हवन और पूजा आद‍ि कामों में कपूर का इस्‍तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि इसमें ऐसे एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व मौजूद होते हैं जो कई तरह के खतरनाक वायरस से भी लड़ने में मदद करते हैं। कपूर के इन्‍हीं खास गुणों के कारण केवल पूजा पाठ में ही नहीं, बल्कि सौंदर्य प्रसाधनों में भी कपूर का इस्‍तेमाल किया जाता है। कपूर को स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। बालों और चेहरे के खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए कपूर के तेल का इस्‍तेमाल किया जाता है। कपूर का तेल चेहरे और बालों से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करता है। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो कई तरह के संक्रमण का नाश करते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं बदलते मौसम में होने वाली त्‍वचा संबंधी बीमारियों से भी कपूर निजात दिलाता है। कपूर का धुआं हवा में मौजूद कई तरह के वायरस खत्‍म करता है। कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुंहासों के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है। एक टब में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा कपूर का तेल डालें। अब इसमें कुछ देर अपने पैरों को डुबोकर बैठ जाएं। इससे आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। यदि आपके पैरों में कोई इंफेक्शन या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने से फंगस हट जाएंगे और साथ ही दर्द से भी राहत मिलेगी।

कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें। स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे। वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा और ये हो गया तैयार कपूर का तेल।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिश्ते में पार्टनर कर रहा आपका इस्तेमाल, इन बातों से करें पहचान

कई बार आप किसी रिश्ते में तो होते हैं लेकिन आपको खुशी या सुकून नहीं ...