बिधूना। पुलिस अधीक्षक चारू निगम से शुक्रवार को रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केस रजिस्टर देखने के साथ चौकी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी केसों में प्रभावी कार्रवाई की जाये।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक कोतवाली पहुंची। जहां पर उन्होंने रिर्पोटिंग महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के बाद केस रजिसटर देखा। जिसके बाद चौकी प्रभारी सुनीता यादव को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित केस की एक फाइल खोल लेना। जिसके लिए जिले से एक प्रारूप मंगा लेना। साथ ही इसमें प्रभावी कार्रवाई करें।
कहा कि अभी मामले को सुनने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय पर बुलाना पड़ता है। अगर यहां पर महिलाओं से संबंधित केसों पर सही से निर्णय आने लगेगा। साथ ही यहां के मामले यहीं निपटने लगेंगे। तो बिधूना के जितने केस हैं, सभी को यहीं पर भेज दिया जायेगा। जिससे जिले पर भी केसों की संख्या कम हो जायेगी। इस दौरान उन्होंने नवीन महिला थाना भवन निर्माण के लिए तहसील भवन के पीछे जगह भी देखी।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन