Breaking News

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोहिना सिंहपुर में अमृृत सरोवर का किया लोकार्पण

लखनऊ। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यकतानुसार जल का उपयोग करें। हम सभी को जल की एक एक बूंद की कीमत को समझना होगा। पुराने पड़े तालाबों, पोखरों, कुओं, नदियों को फिर से पुनर्जीवित करना होगा। जल संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोहिना सिंहपुर में अमृृत सरोवर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अमृत सरोवर निर्माण की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश के सभी जनपदों में अमृत सरोवर निर्माण कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। विगत 5 वर्षों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाए गए अभियान के माध्यम से अनेक विकास खंडों को अतिक्रिटिकल से सामान्य विकास खंडों में बदलने में सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त उद्गार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ भ्रमण के दौरान विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में अमृत सरोवर के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मा. मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। कैच द रैन एवं अमृत सरोवर जैसे कार्यक्रम पूरे देश में आरंभ हुए हैं। प्रदेश भर में पुराने तालाबों, पोखरों को पुनर्जीवित कर अमृत सरोवर बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। 176 अमृत सरोवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

अलीगढ़ के विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर एवं अमृत वन का फीता काटकर, विधि विधान से पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश चूंकि बड़ा प्रदेश है, वर्तमान में प्रदेश में 6000 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

आने वाले 15 अगस्त को 20 प्रतिशत अमृत सरोवर तैयार हो जाएंगे, जहां पर गांववासी मिलकर देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान भी गाएंगे। सभी ग्रामवासी मिलकर संकल्प लेंगे कि अमृत सरोवर की हर तरह से रक्षा करेंगे। अमृत सरोवर के इर्द-गिर्द पौधरोपण भी किया गया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा भी पीपल का वृक्ष रोपित कर अमृत वन बनाए जाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जल व वन दोनों ही जीवन का आधार हैं। हमें इनकी अच्छे से देखभाल करते हुये संजोकर संवार कर रखना होगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतीक स्वरूप विकासखंड धनीपुर के ग्राम रोहिना सिंहपुर में पूरे विधि विधान के साथ 0.311 हेक्टेयर में बनाए गए अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अमृत सरोवर पर अब तक 2लाख 40 हजार का व्यय हो चुका है। अमृत सरोवर के चारों तरफ फेंसिंग आउटलेट इनलेट ग्रामीणों के बैठने के लिए पांच बैंच और पौधरोपण भी कराया गया है। बरसात के समय अमृत सरोवर में अच्छे से पानी भरेगा जिससे भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि होगी। इस अवसर पर विधायक अनिल पाराशर, विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, एवं अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...