Breaking News

गौसेवा आयोग द्वारा प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान जारी

लखनऊ। उप्र. गौसेवा आयोग द्वारा प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान को गति प्रदान करते हुये आज को उ.प्र गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष, अतुल सिंह द्वारा जनपद बाराबंकी स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, निबलेट बाराबंकी, राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र, चकगंजरिया तथा अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल, खजूर गांव का निरीक्षण किया।

गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष ने किया निबलेट बाराबंकी, चकगंजरिया तथा खजूर गांव गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण

निबलेट कृषि फार्म बाराबंकी में सरकार के द्वारा चार हेक्टेयर जमीन वृहद गौ संरक्षण केन्द्र के लिये दी गयी है। एक करोड़ बीस लाख के प्रोजेक्ट में चार शेड, दो भूसा गोदाम, एक कार्यालय बना है। जिसमें लगभग 340 गौवंश संरक्षित हैं। सभी गौवंशों की टैगिंग तथा वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। आश्रय स्थल के संचालक ने बताया कि गौ आश्रय स्थल की ऊसर भूमि को चारागाह बनाने का प्रयास हो रहा है तथा भविष्य में चारागाह बनाकर स्वयं अपने संसाधनों से आश्रय स्थल को स्वावलम्बी बनाया जायेगा।

राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र, चकगंजरिया में लगभग 975 गौवंश संरक्षित हैं। भारत की पांच लैब में से एक लैब यहां पर है। जिसमें आईबीएफ प्रणाली से भ्रूण प्रत्यारोपित किया जाता है। यह बिलुप्त हो रही प्रजाति साहीवाल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये विशेषकर कार्यरत है। उपाध्यक्ष द्वारा साहीवाल नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा इस नस्ल पर किये जा रहे शोध कार्य की सराहना की गई। अस्थायी आश्रय स्थल खजूर गांव में वर्षा ऋतु में होने वाली कठिनाइयों से गोवंश को बचाने हेतु प्रबंध करने के निर्देश दिये गये और दिख रहे दलदल पर रबिस डाले जाने हेतु निर्देशित किया गया।

गौवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में आ रही कठिनइयों से अवगत होने के पश्चात गौ संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में संपन्न की गयी। बैठक में उपाध्यक्ष, उप्र. गौसेवा आयोग द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा गौशालाओं के सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया कि आ रही समस्याओं को जिला स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाये। जिसको जिलाधिकारी द्वारा निराकरण किया जा सके।

उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू महासंघ के अधिकारियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं की 11 सदस्ययी टीम बनायी जाये जिसे गौ संरक्षण समिति की बैठकों में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाये, ताकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया जा सके। यह भी निदेर्शित किया कि गौ संरक्षण संबर्धन क्षेत्र में आ रही समस्याओं को आयोग के संज्ञान में लाकर शीघ्र उनका निराकरण कराया जाये।

उक्त निरक्षण, बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, बाराबंकी, ग्राम प्रधान, सचिव, उप्र. गोसेवा आयोग, लखनऊ एवं भाजपा कार्यकर्ता, विश्व हिन्दू महासंघ तथा हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

बादशाहनगर स्थित मण्डल रेलवे चिकित्सालय में आयोजित किया गया “विश्व नशा निषेध दिवस“

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में आज ...