Breaking News

स्वरा भास्कर ने दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा, गुलाबी ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहीं राबिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद स्वरा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। उनकी बेटी राबिया नौ महीने की हो गई है। स्वरा और उनके पति फहाद अहमद ने पिछले साल 23 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बीते के जन्म के इतने महीने बाद अब अभिनेत्री ने फैंस को राबिया का चेहरा दिखाया है।

स्वरा भास्कर ने आज बुधवार, 19 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर बेटी राबिया का चेहरा दिखाया है। तस्वीर में स्वरा की नन्ही परी बेहद क्यूट लग रही हैं। राबिया एक बगीचे में कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में नन्ही राबिया बेहद प्यारी लग रही हैं। अभिनेत्री के फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने कभी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। आज उन्होंने राबिया का पूरा चेहरा फैंस को दिखाया है। फैंस लंबे वक्त से राबिया को देखने के लिए उत्सुक हो रहे थे। स्वरा की नन्ही परी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।

स्वरा ने हाल ही में अपनी बेटी की पहली बकरीद की झलक दिखाने के लिए कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। वह बेटी के साथ अक्सर वक्त बिताते हुए नजर आती हैं। स्वरा ने जून 2023 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात और प्यार तब हुआ जब वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शादी के बंधन में बंधने से पहले वे कुछ समय तक दोस्त थे। मार्च 2023 में दोनों ने अपनी शादी के फंक्शन किए थे, जिसमें हल्दी, मेहंदी, कव्वाली नाइट और रिसेप्शन शामिल थे।

About News Desk (P)

Check Also

‘वड़ा पाव गर्ल’ के खुलासे ने रणवीर को झकझोरा, पिता से नफरत करने की बताई ये वजह

बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला हफ्ता बीत चुका है। घर से दो प्रतिभागी बाहर ...