Breaking News

खालसा इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन समाज सेवा संस्था की ओर से खालसा इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि उनकी संस्था शिक्षिकाओं को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रही है। आज मातृ शक्ति हर क्षेत्र में नेतृत्व कर विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना रही है। इसके लिए मातृ शक्ति वंदनीय है।

परिवार और समाज को संवारने और उसे दिशा देने वाली महिलाएँ हर रूप में वंदनीय 

संस्था के महासचिव और खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर कहा कि महिलाएं केवल गृहणी मात्र ही नहीं है बल्कि वे हमारे परिवार और समाज को संवारने और उसे दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह हर रूप में वंदनीय हैं। महिलाओं की सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी से महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा मिलेगा एवम् सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा।

उन्होने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को उन योजनाओं से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होना चाहिए। शिक्षक जसविंदर सिंह के संचालन में संपन्न हुए इस महिला सम्मान समारोह में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षिका रमा देवी शर्मा, डॉ.रूबी त्रिपाठी, गायत्री ओझा एवम् अलका राय को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों में कुलदीप सिंह, अनेक सिंह, राजिंदर सिंह, मनरीत सिंह, बलवंत सिंह एवम् कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...