Breaking News

अयोध्या व अम्बेडकरनगर में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम का बदला मिजाज, ठंड बढी

अयोध्या /अम्बेडकरनगर। अयोध्या व अम्बेडकरनगर सुबह में आज हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद से मौसम अचानक बदल गया। मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरन महसूस करवाई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, गर्म कपड़े और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही बारिश का असर अब दोनों जिलों भी दिखने लगा है। ठंड बढ़ गई। सुबह और दोपहर में समय हल्की बूंदाबांदी हुई, दोपहर से ठंडी हवाएं चलने लगीं। इन हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास करवा दिया, जिसके कारण लोग अधिकतर घरों के अंदर ही रहकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

इस अचानक मौसम बदलाव का फसलों पर भी असर पड़ा है। आलू की फसल को कोहरे और ठंड से नुकसान हो सकता है, वहीं गेहूं की फसल को इस हल्की बारिश और ठंड से फायदा हो सकता है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि ऐसी बारिश फसल के लिए फायदेमंद होती है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About reporter

Check Also

आतंक के कारखाने के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की घड़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हालिया नरसंहार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया ...