Breaking News

बिधूना में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, CDO ने सुनी जन समस्याएं, समय अवधि में निस्तारण करने के दिए निर्देश

बिधूना/औरैया। जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शनिवार को तहसील बिधूना में आयोजित किया गया। जिस के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी ने जनता की समस्याओं गंभीरता के साथ सुना एवं 89 शिकायतों में से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों के लिए विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर उनका निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बिधूना में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, CDO ने सुनी जन समस्याएं, समय अवधि में निस्तारण करने के दिए निर्देश
शनिवार को आयोजित  संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में  राजस्व, पुलिस, विकास विभाग आदि विभागों से सम्बंधित ज्यादातर शिकायतें आयी। कुल आयीं 89 शिकायतों में  16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारित किए जाने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसके गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर उप जिलाधिकारी निशांत तिवारी, न्यायिक उपजिलाधिकारी रामअवतार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, नायब तहसीलदार पीयूष साहू ने भी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। पूर्वा देहुली निवासी रानी देवी पुत्री राजवीर सिंह चौहान ने गांव के संतराम पुत्र मूलचंद संगीता पत्नी संतराम पर चकमार्ग संख्या 101 पर अनधिकृत कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कब्जा हटाने की बात कहने पर दबंग झगड़ा फसाद मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। पीडिता की शिकायत को अतिशीघ्र टीम बनाकर निस्तारित कराये जाने का भरोसा दिलाया गया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम नराही निवासी रमाकांत ने घर के पास दबंगों पर नाली बंद किए जाने का आरोप लगाया जबकि उमाकांत ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गलत ढंग से उसकी जमीन को दूसरे के खाते में चढ़ा दिए जाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक जगदेव सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक रामचंद्र, राजस्व निरीक्षक यशोधरन पाल, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश शाक्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक कठेरिया, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के चिकित्साधिकारी डा पुष्पेंद्र सिंह राजावत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
 रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...