Breaking News

उत्तर प्रदेश में भी 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान, अगले तीन से चार दिनों तक लू चलने की संभावना

बिहार के कुछ भागों, पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। इस दौराना पारा 40 डिग्री के पार करने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। इससे पहले आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ राज्यों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था। वहीं, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की भी आशंका है।

आईएमडी के मुताबिक, बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक, पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक तथा तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

गर्मी से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल को भी 41 डिग्री तापमान रहने की बात कही जा रही है। 16 व 27 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री हो सकता है। अप्रैल में ही गर्मी के सभी रिकार्ड टूट रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद अगले तीन दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 16 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।

लू की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, गोवा और महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह भी कहा है कि राजस्थान में 16 अप्रैल को और पंजाब में 17 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं।

झारखंड के धनबाद में झुलसा देने वाली गर्मी से शहरवासी परेशान हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। तपती गर्मी व उमस से लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से तीखी धूप व गर्म हवा का असर दिखने लगता है। भीषण गर्मी से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। गुरुवार को भी कई बच्चे के बेहोश होने व नाक से खून निकलने की बात सामने आई।

About News Room lko

Check Also

बच्चों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहा बढ़ता स्क्रीन टाइम, व्यक्तित्व विकास पर असर

नई दिल्ली:  बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के दिमाग के काम करने की क्षमता को कम ...