Breaking News

स्वतंत्रदेव बने यूपी भाजपा के 19वें प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत स्वतंत्रदेव का एक मात्र नामांकन पत्र भरा गया था। इसके साथ राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के पर्चे भी भरे गए। औपचारिक घोषणा शुक्रवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में होगी।

भाजपा मुख्यालय में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपालजी की निगरानी में चली। इस मौके पर केंद्रीय सह पर्यवेक्षक के रूप में मंगल पांडेय भी मौजूद थे। बूंदाबांदी के बावजूद कार्यालय में दिन भर गहमागहमी रही। दूरदराज के जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे।
प्रदेश अध्यक्ष पद के नामांकन के समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी त्रयबंक त्रिपाठी व वाईपी सिंह के अलावा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ला, विद्यासागर सोनकर भी मौजूद थे। प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चैधरी व सुरेश राणा समेत बड़ी संख्या में विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। सह प्रदेश चुनाव अधिकारी त्रयबंक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में कुल 98 जिला संगठनों में 87 इकाइयों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...