Breaking News

भाजपा सरकार को आम जनता के जन जीवन से कोई सरोकार नहीं: डाॅ. मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता के जन जीवन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यही कारण है कि आम जरूरत की वस्तुएं लगातार मंहगाई की ओर जा रही है। प्याज और टमाटर के साथ-साथ सभी सब्जियां जो बाजार में किलो के भाव के बिकती थी, आज ग्राम के भाव से बिक रही हैं।

गरीब की थाली इस शासन में खाली हो गयी है। गरीब केवल नमक रोटी खाने को मजबूर है। रसोई गैस की कीमत किस्तों में लगातार बढ़ रही है जबकि कामर्शियल गैस का सिलेण्डर अपेक्षाकृत कम बढोत्तरी के साथ बिक रहा है। घरेलू गैस सिलेण्डर पर 13 रूपये की बढोत्तरी है और वनज 14 किलो है। कामर्शियल गैस सिलेण्डर पर 5.50 रूपये की बढोत्तरी है जबकि वजन 19 किलो है। आखिर आम जनता भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का दंश कब तक झेलती रहेगी।

डाॅ. अहमद ने कहा कि कई दिनों से लगातार अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हो गयी है जबकि देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार कीमतें बढाकर ही बिक रहा है जिससे यह सिद्ध होता है कि केन्द्र सरकार और पेट्रोलियम कम्पनियों में किसी लम्बी डील का ही यह परिणाम है। केन्द्र सरकार के 6 वर्ष के शासन में जीडीपी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है परन्तु सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। ऐसा लगता है कि रिजर्व बैंक से एक लाख छियासी हजार करोड़ रूपया लेकर भी सरकार संतुष्ट नहीं है। तो क्या सम्पूर्ण रिजर्व बैंक को ही हजम करन जाने का इरादा कर लिया है।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता भली प्रकार समझ चुकी है कि उसने भाजपा को सत्ता में लाकर देश के लिए अच्छा नहीं किया। यही कारण है कि भाजपा का ग्राफ लगातार राष्ट्रीय स्तर पर घट रहा है। जनता ने भी तय कर लिया है कि जिस तरह लगातार जीडीपी घटती गयी है उसी प्रकार भाजपा भी घटती चली जायेगी।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अअरविंदो पार्क और खजाना चौराहे से हटाए गए अवैध कब्जे

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) के निर्देशों के अनुपालन में नगर ...