Breaking News

बम्बे में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

औरैया। जिले में अछल्दा क्षेत्र के नगरिया बम्बा में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव नगरिया के पास से निकले बम्बे में आज सुबह ग्रामीणों ने लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की, तलाशी में उसकी जेब से नमकीन का एक पैकेट निकाला जिसके बाद आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं सकने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

रिपोर्ट-शिव प्रतिप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...