Breaking News

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज देखने को मिली बढ़ोतरी, यहाँ जानिए अपने महानगर का रेट

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.12रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.54 रुपये व डीजल की कीमत 99.92 रुपये प्रति लीटर है। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल

दिल्ली 92.12 103.54

मुंबई 99.92 109.54

कोलकाता 95.23 104.23

चेन्नई 96.60 101.01

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

 

 

 

About News Room lko

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...