Breaking News

लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज ने मांगा रिवाल्वर के लिए लाइसेंस

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद को भ्रष्टाचार मामले में सजा देने वाले सीबीआई न्यायाधीश ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ खुद के लिए रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने 6 जनवरी को लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि सिंह, उनके बेटे और बेटी ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आवेदन के लिए उन्होंने प्रक्रिया पूरी कर दी है।

बार एसोसिएशन ने किया अदालत का बहिष्कार

इस बीच रांची जिला बार एसोसिएशन ने गुरुवार को सीबीआई न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत का बहिष्कार करने का फैसला किया। दरअसल, बार इस बात से नाखुश है कि सिंह ने उस वकील को रांची अदालत में समय देने से इनकार कर दिया, जिसके पिता की मृत्यु हुई थी।

About Samar Saleel

Check Also

योग और मेगा इंडस्ट्रियल की नई नीति को मंजूरी, पढ़ें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में ...