Breaking News

किसान कल्याण के प्रयास

कृषि कानूनों पर सरकार अपनी स्थिति लगातार स्पष्ट कर रही है। वह आशंकाओं को दूर करने के लिए भी तैयार है। लेकिन कृषि कानून का विरोध कल्पना पर अधिक आधारित है। इसी को तूल दिया जा रहा है। इसके माध्यम से भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। छह वर्ष में सरकार ने किसानों के कल्याण हेतु अनेक कारगर कदम उठाए है। इससे सरकार की नेकनीयत उजागर हुई है। कृषि को लाभप्रद बनाना ही सरकार का उद्देश्य है। इसके अभाव में ही पिछले कुछ दशकों से कृषि के प्रति मोहभंग होता जा रहा है। बड़ी संख्या में गांवों से पलायन हुआ।

पिछली सरकारों ने इस स्थिति को रोकने का प्रयास नहीं किया। धीरे धीरे जोत कम होती गई। छोटे किसान अपनी जमीन बेचने को विवश हुए। उनकी जमीन फार्म हाउस के लिए शहर के धनी वर्ग खरीद रहे थे। नरेंद्र मोदी सरकार तो इस स्थिति में बदलाव लाना चाहती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए कृषि कानून से निवेश के रास्ते खुलेंगे। सरकार कृषि से जुड़ी चीजों की दीवारें हटा रही है। किसानों की समृद्धि से ही देश समृद्ध होगा। फिक्की के अधिवेशन में भी नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण हेतु उठाये गए कदमों के उल्लेख किया। वह जानते है कि कृषि व उद्योग दोनों के विकास से ही देश समृद्ध होगा। मोदी ने कहा कि आज भारत के किसानों के पास अपनी फसल मंडियों के साथ ही बाहर भी बेचने का विकल्प है।

आज भारत में मंडियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फसल बेचने और खरीदने का भी विकल्प दिया है। छह वर्षों में नेकनीयत के साथ कदम उठाए गए है। कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इस अवधि में विदेशी निवेशकों ने भारत में रिकॉर्ड निवेश किया। खेती में जितना निजी क्षेत्र के द्वारा निवेश किया जाना चाहिए था, उतना नहीं हो सका। निजी क्षेत्र ने कृषि में पर्याप्त दिलचस्पी नहीं दिखाई। वैसे कृषि क्षेत्र में निजी कंपनियां अच्छा काम कर रही हैं। इसमें वृद्धि की बहुत गुंजाइश है।

इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। भारत की मंडियों का आधुनिकीकरण हो रहा है। फसलों को मंडी के साथ बाजार में बेचने का विकल्प मिल रहा है। देश में बड़ी संख्या में सुधार किए जा रहे है। कृषि के साथ उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कॉरपोरेट टैक्स दुनिया में सबसे कम है। इंस्पेक्टर राज और टैक्स के जंजाल को पीछे छोड़कर भारत अपने उद्यमियों पर भरोसा कर रहा है। मोदी ने कहा कि जब एक सेक्टर विकसित करता है तो उसका विकास दूसरे सेक्टरों पर भी पड़ता है।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

चुनाव आयोग ने दिए मुर्शिदाबाद के DIG को हटाने के निर्देश; लोकसभा चुनाव से पहले अब तक 4650 करोड़ रुपये जब्त

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के डीआईजी ...