Breaking News

भूतनाथ मार्केट में जलभराव से मिलेगी निजात, महापौर ने किया 638 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास

लखनऊ। Lucknow, भूतनाथ मार्केट क्षेत्र (Bhootnath Market Area) में लंबे समय से जलभराव की समस्या (Problem of Waterlogging) से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 638 मीटर लंबे नाले (638 Meter Long Drain) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। सोमवार को लखनऊ क महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) ने नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस परियोजना के तहत नाले का निर्माण भूतनाथ अंडरग्राउंड पार्किंग के सामने से शुरू होकर मेट्रो स्टेशन भूतनाथ होते हुए बेबीयन रेस्टोरेंट से लेखराज डॉलर के पास चौड़े नाले में जोड़ने तक किया जाएगा। यह कार्य जून के अंत तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे इस मानसून में लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि भूतनाथ मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई थी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नाले के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में जलभराव की परेशानी नहीं होगी।

क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि यह नाला बनने के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर और भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने इस कार्य के लिए नगर निगम और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे मार्केट में व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, जोनल अधिकारी आकाश कुमार, XEN अशोक यादव सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। इसके अलावा, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर, भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद पाठक, उपाध्यक्ष नदीम खान समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

सीबीआई ने कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की जांच

लखनऊ:  यूपी के कानपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने ...