Breaking News

मराठी की उभरती गायिका गीता माली की सड़क दुर्घटना में मौत, पति की हालत गंभीर

उभरती मराठी गायिका गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा लौटने के बाद गीता माली अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में गीता की मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार उनके पति विजय माली गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने बताया, “गीता माली, जो एक पार्श्व गायिका थीं, की गुरुवार को ठाणे जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि गीता और विजय दोनों गंभीर हालत में शाहपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही गीता की मौत हो गई।

गीता ने कई मराठी फिल्मों के लिए गाने गाये थे। पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं। अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं।

बता दें कि गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी। गीता नासिक की एक उभरती हुई प्रतिभा थीं। उनकी आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। पूरी मराठी इंडस्ट्री इस गायिका की मौत से बहुत सदमे में है|

About Aditya Jaiswal

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अवैध कब्जे से मुक्त कराई गयी सरकारी भूमि, लगभग 1.5 करोड़ की संपत्ति बचाई गई

लखनऊ। मण्डलायुक्त (Divisional Commissioner) एवं नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) के निर्देश पर ग्राम अमौसी, (Village ...