Breaking News

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अब दिया जाएगा ये अवॉर्ड, खेल मंत्रालय का अहम फैसला

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को इस वर्ष से ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय के अनुसार, अब इसके स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार (Arjuna Lifetime Award) शुरू किया जाएगा।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

बसपा ने यूपी उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें- किसे कहां से दिया टिकट

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अब दिया जाएगा ये अवॉर्ड, खेल मंत्रालय का अहम फैसला

वर्ष 2023 में यह पुरस्कार पूर्व बैडिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार और कबड्डी खिलाड़ी कविता सेल्वराज को दिया गया। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, खेल पुरस्कारों के लिए विभिन्न योजनाओं को तर्कसंगत बनाया गया है।

जिसमें ध्यानचंद पुरस्कार के स्थान पर अर्जुन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू किया गया है। जमीनी स्तर पर कोच के प्रयासों को मान्यता देने के लिए अब वे द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र हैं।

Please watch this video also

खेल मंत्रालय ने बताया कि अर्जुन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की शुरुआत की गई है और यह खेल विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया योजना को मान्यता देने के लिए खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में ओवरऑल शीर्ष प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी।

About News Desk (P)

Check Also

राष्ट्रीय सम्मेलन में लखनऊ की महापौर ने रखा सशक्त नगर निकायों और महिला नेतृत्व का पक्ष

शहरी विकास और महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय विमर्श में लखनऊ से प्रभावशाली सहभागिता लखनऊ। ...