Breaking News

कर्क व सिंह राशि को छोड़कर सभी राशियों के लिए आज का दिन उत्तम, हनुमान जी आज भाग्योदय और उन्नति का देंगे वरदान

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति का दर्जा प्राप्त है, वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का कारक माना गया है। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का दिन होने के चलते इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशिकारोबार में उन्नति के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आप के साथ अन्य कई लोगों का भी होगा।

2. वृषभ राशि – भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने की परेशानी, मशीनरी के स्थान परिवर्तन से सुलझ जाएगी।

3. मिथुन राशिपरिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा हैं। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हे। धन लाभ हो सकता है।

4. कर्क राशिकम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिबेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता हे।

6. कन्या राशि नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। आप केवल पैसा कमाने में ही न लगे, अपनी जरूरी जिम्मेदारियां भी पूरी तरह से निभाएं। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

7. तुला राशि अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना लाभप्रद होगा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशिनए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

9. धनु राशि आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और सभी के लिए अच्छा सोचें। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

10. मकर राशिशत्रु सक्रीय होगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशो से लाभ होगा। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनो से विचार कर निर्णय लें।

11. कुम्भ राशि  – अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

12. मीन राशिजोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

??आज का पंचांग-05 जनवरी 2021??

तिथि सप्तमी – 28:05:42 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी – 18:20:48 तक
करण विष्टि – 16:59:05 तक, बव – 28:05:42 तक
ऋतु हेमन्त
मास पौष
पक्ष कृष्ण
योग शोभन – 26:59:13 तक
वार मंगलवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:14:47
सूर्यास्त 17:38:09

?चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय 23:49:59
चन्द्रास्त 11:37:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:23:21

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 09:19:28 से 10:01:01 तक
कुलिक 13:28:48 से 14:10:21 तक
कंटक 07:56:21 से 08:37:54 तक
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:19:28 से 10:01:01 तक
यमघण्ट 10:42:34 से 11:24:08 तक
यमगण्ड 09:50:38 से 11:08:33 तक
गुलिक काल 12:26:28 से 13:44:23 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:41:00 से 12:17:00 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर
? ताराबल – भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें। 

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...