Breaking News

आज विष्णु भगवान का आशीर्वाद सभी राशियों पर रहेगा, मीन राशि के जातकों को होगा व्यवसाय में लाभ

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है, इसी कारण सप्ताह के इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। कुंडली में बृहस्पति को विद्या का कारक माना गया है।

इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि-कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

2. वृषभ राशि-आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामो से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकती है।

3. मिथुन राशि-व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

4. कर्क राशि-कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा हे इसी कारण आप का व्यवहार चिडचिडा हो गया हे। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।

5. सिंह राशि-परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया हे। आर्थिक मामले आपके पक्ष में होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।

6. कन्या राशि-समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेगे। लाभ की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करे।

7. तुला राशि-किसी असहाय की मदद करें, कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ो का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगो की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।

8. वृश्चिक राशि-आपकी इच्छा पूर्ण होने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड सकता है।

9. धनु राशि-मन की चंचलता के कारण आपथोड़ी थोड़ी देर में अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें की आप को क्या करना हे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

10. मकर राशि-आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापारिक लाभ होगा। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेगे। अनजान लोगोंं पर भरोसा न करें धोखा हो सकता हैं।

11. कुम्भ राशि-नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यपार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें।

12. मीन राशि-नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। वाहन सुख के साथ ही वैवाहिक बाधा भी दूर होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सामान्य है। किसी आध्यात्मिक जगत की बड़ी हस्ती से भेंट सम्भव है।

??आज का पंचांग-11 फरवरी 2021??

तिथि अमावस्या – 24:37:12 तक
नक्षत्र श्रवण – 14:05:32 तक
करण चतुष्पाद – 12:50:49 तक, नाग – 24:37:12 तक
ऋतु शिशिर
मास माघ
पक्ष कृष्ण
योग वरियान – 27:31:54 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:03:11
सूर्यास्त 18:08:01
चन्द्र राशि मकर – 26:11:13 तक

?चन्द्रोदय – नहीं
चन्द्रास्त 17:42:59

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:04:50

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 10:44:47 से 11:29:07 तक, 15:10:43 से 15:55:03 तक
कुलिक 10:44:47 से 11:29:07 तक
कंटक 15:10:43 से 15:55:03 तक
राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:39:22 से 17:23:41 तक
यमघण्ट 07:47:30 से 08:31:49 तक
यमगण्ड 07:03:11 से 08:26:17 तक
गुलिक काल 09:49:23 से 11:12:29 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) –अभिजीत 11:43:00 से 12:27:00 तक
☀️ दिशा शूल – दक्षिण
? ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
? चन्द्रबल – मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...