Breaking News

कठपुतली नृत्य व नुक्कड़ नाटक कर छात्र छात्राओं को दी यातायात संबंधी जानकारी

रायबरेली। यातायात माह के तहत जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में सडक सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रमोद कुमार व विशिष्ट अतिथि के रुप में यातायात प्रभारी रेखा सिंह उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सड़क सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण अभियान को विद्यालय परिसर में संयुक्त रूप से मनाया गया।

नारी सशक्तिकरण की नोडल अधिकारी प्रतिभा तिवारी ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में धैर्य धारण करने व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा काजल भारती ने महिलाओं की समस्याओं पर आधारित प्रश्न भी पूछे जिनका संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया। यातायात प्रभारी रेखा सिंह ने सभी बच्चों को यातायात संबंधी नियमों को पालन करने के लिए कहा व सरकार द्वारा एक्सीडेंट को कम करने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को भी बताया। महिला थाना प्रभारी उमा अग्रवाल ने विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं उक्त मिशन की जमकर सराहना की व समस्त विद्यालय परिवार को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कठपुतली नाटक के द्वारा बच्चों को महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय के छात्र सौरभ शर्मा ने यातायात प्रभारी रेखा सिंह से विभिन्न प्रश्नों का उत्तर जाना। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष के रुप में लक्ष्मीकांत शुक्ला ने सभी का अभिवादन किया। विद्यालय के संचालक देवेंद्र शुक्ला ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंदना सिंह,चंदन तिवारी, रजनीश त्रिवेदी, शैलेंद्र मिश्रा,साक्षी सिंह, श्वेता त्रिवेदी स्वेता श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, विजय यादव, अनुप गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, शाश्वत बाजपेई, मोहनीश त्रिवेदी आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पी एन मिश्रा ने किया।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...