आज गुरुवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि सुबह 7.23 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी अगले दिन (2 दिसंबर 2022 को) सुबह 6.17 बजे तक रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाभाद्रपद #नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.23 बजे होगा। आज पंचांग के अनुसार चन्द्र का उदय 13.22 पर तथा अस्त 25.12 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
पेट्रोल और डीजल की तेज कीमतें…घर से निकलने से पहले पता कर ले नया रेट
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
दुष्ट मुहूर्त आज सुबह 10.25 बजे से 11.07 बजे तथा दोपहर 2.36 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.25 बजे से 11.07 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 2.36 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय आज दोपहर 1.28 बजे से 2.46 बजे तक रहेगा। यमघंट योग सुबह 7.37 बजे से 8.19 बजे तक रहेगा, यमगंड योग सुबह 6.55 बजे से 8.14 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 1.28 बजे से दोपहर 2.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।
आज सुबह 9.34 बजे तक हर्षण नामक #शुभयोग रहेगा। इन योगों में आवश्यक कार्य आरंभ किए जा सकते हैं। आज सुबह 6.56 बजे से 8.14 बजे तक तथा दोपहर 4.05 बजे से 5.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.10 बजे से 2.46 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत के चौघड़िए रहेंगे। सायं 5.23 बजे से सायं 7.05 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.48 बजे से 12.30 बजे तक रहेंगे। इन चौघड़ियों एवं अभिजीत मुहूर्त में सभी प्रकार के आवश्यक धार्मिक एवं शुभ कार्य किए जा सकते हैं।