Breaking News

ट्रंप और मेलानिया ने किया ताजमहल का दीदार व आगुंतक पुस्तिका में लिखा:’शुक्रिया भारत! हमे…’

ट्रंप ने ताजमहल की आगुंतक पुस्तिका में भारत के सांस्कृतिक इतिहास की तारीफें की। उन्होंने लिखा कि ताजमहल की खूबसूरती हैरान करती है। यह भारतीय संस्कृति की सुदंरता और समय से परे उदाहरण का एक नायाब नमूना है। शुक्रिया भारत!

ट्रंप और मेलानिया के अलावा इवांका ट्रंप भी अपने पति जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल का दीदार कर रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया एक-दूसरे का हाथ पकड़ ताजमहल का निहार रहे हैं। साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। दोनों एक दूसरे से बात करने में भी व्यस्त दिख रहे हैं।

ट्रंप और मेलानिया ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। एक गाइड उन्हें इसके इतिहास के बारे में बताने में लगा है। राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल की आंगुतक पुस्तिका में अपने अनुभवों को लिख रहे हैं। उनके साथ मेलानिया भी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने काफिले के साथ आगरा एयरपोर्ट से करीब 12 किलोमीटकर का सफर तय कर ताजमहल पहुंच गए हैं।

About News Room lko

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...