Breaking News

खैबर पख्तूनख्बा में हमले में दो जवान मारे गए, दो आंतकी भी ढेर; बारूद ब्लास्ट में तीन बच्चों की मौत

पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी घटनाओं की सूचना मिली है। खैबर पख्तूनख्बा में एक सेना और आतंकी मुठभेड़ में ईनामी आतंकवादी को ढ़ेर कर दिया, लेकिन इस बीच दो पाकिस्तानी जवान भी शहीद हो गए। वहीं खैबर पख्तूनख्बा में एक बारुद सुरंग ब्लास्ट में तीन बच्चों को जान चली गई।

शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्बा में दो बड़ी घटनाएं हुईं। सुरक्षा दलों को सूत्रों से बुनेर जिले में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसमें 50 लाख का इनामी सरगना सलीम उर्फ रब्बानी भी शामिल था। सुरक्षा दलों ने इन्हें पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें आतंकवादियों और सुरक्षा दलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा दलों ने रब्बानी को मार गिराया। इसके साथ ही दो अन्य आतंकवादियों को भी मारा गिराया, लेकिन इस दौरान दो पाकिस्तानी सेना के जवानों को गोली लगी और वो शहीद हो गए।

जबरन वसूली और आतंकी गतिविधि में शामिल था रब्बानी
सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रब्बानी के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधि करने, नागरिकों के साथ जबरन वसूली, साजिशन हत्या का आरोप था। उन्होंने बताया कि रब्बानी के सिर पर 50 लाख का इनाम भी था।

खैबर पख्तूनख्बा और बलूचिस्तान में बढ़ी है घटनाएं
सेना के अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्बा और बलूचिस्तान में पिछले दिनों आतंकी घटनाएं बहुत बढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में कुल आतंकी घटनाओं में से 86 प्रतिशत इन दोनों जिलों में हुई हैं। दोनों जिलों की घटनाओं में जान गवांने वाले लोगों की संख्या पूरे देश की संख्या का 92 प्रतिशत है।

ब्लास्ट में तीन बच्चों की मौत, पूरे इलाके में मातम
वहीं शुक्रवार को एक बारुद सुरंग ब्लास्ट में तीन बच्चों की जान चली गई, एक अन्य घायल है। मंडकोई में आयोजित एक वॉलीबाल मैच को देखने के लिए बच्चे घर से निकले थे। रास्ते में किसी बारुद सुरंग के बटन के दबने से जोरदार धमाका हुआ, इसी में तीन बच्चों की जान गई। पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल था। घायल बच्चे को उठाकर पास के डेरा इस्माइल खान के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गवांने वाले बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

About News Desk (P)

Check Also

यूनिसेफ की रिपोर्ट, अफगानिस्तान की स्थिति नाजुक, बीमारी से जूझ रहे 2.37 करोड़ लोग, मानवीय मदद की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अपनी एक रिपोर्ट के जारी करते हुए कि अफगानिस्तान ...