Breaking News

पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, दो लोगों की मौत की आशंका; डेढ़ महीने में ऐसी दूसरी घटना

मुंबई। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।

‘महात्मा गांधी के जीवन ने साहस, ताकत और उम्मीद दी’, मुडा घोटाले को लेकर बोले CM सिद्धारमैया

हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होगा। इससे पहले 24 अगस्त को एक हेलीकॉप्टर पुणे जिले के पौड गांव में हादसे का शिकार हो गया था।

पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, दो लोगों की मौत की आशंका; डेढ़ महीने में ऐसी दूसरी घटना

यह अभी पता नहीं चल पाया कि यह सरकारी था या निजी?

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे में तब्दील हो गया। अब तक दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह सरकारी था या निजी।

6.45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई घटना

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6.45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई। हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था, क्योंकि इसमें आग लगी हुई है।

Please also watch this video

अगस्त में मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया था

इससे पहले 24 अगस्त को मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में कुल चार यात्री सवार थे। निजी हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया था कि हादसा पुणे जिले के पौड गांव में हुआ। हेलीकॉप्टर का स्वामित्व एक निजी विमानन कंपनी के पास था।

About News Desk (P)

Check Also

अवध विश्वविद्यालय: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया तेज

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RML Avadh University) द्वारा परीक्षाफल शीघ्र ...