नवनियुक्त पुलिसकर्मी सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करेंगे : सीएम योगी
लखनऊ (दया शंकर चौधरी)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के 60244 सिविल पुलिस कांस्टेबलों (60244 Civil Police Constables) को नियुक्ति पत्र वितरित (Handed Over Appointment Letters) किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गृह मंत्री ने कहा कि आज 60 हज़ार से अधिक युवा भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी का पुलिस बल पूरे देश का सबसे बड़ा पुलिस बल है लेकिन कुछ साल तक यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती चली गई थी। 2017 में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राज्य के मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश पुलिस फिर से नई बुलंदियों को हासिल करने के रास्ते पर आगे बढ़ने लगी।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में पुलिसबलों के आधुनिकीकरण की शुरूआत हुई लेकिन उत्तर प्रदेश में यह शुरूआत तीन साल देर से हुई। उन्होंने कहा कि 2014 से 2017 तक भारत सरकार की कोई सुधार प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं पड़ती थी लेकिन 2017 में योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में भी सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इन 60,244 युवाओं में से किसी को किसी प्रकार की रिश्वत देनी नहीं पड़ी है और इनकी भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ हुई हैं।
श्री शाह ने कहा कि इन 60 हज़ार से अधिक युवाओं में 12 हज़ार से अधिक बालिकाएं भी हैं। उनका हौंसला और चेहरे पर आत्मविश्वास और आनंद देखकर बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए जिस आरक्षण की व्यवस्था की है, आज उत्तर प्रदेश में उसका शत-प्रतिशत अनुकरण हो रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि ये युवा ऐसे समय में उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन रहे हैं जब राज्य नवनिर्माण की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी को विकसित के साथ-साथ सुरक्षित बनाने का ज़िम्मा अब इन युवाओं का है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्दीधारी बलों के लिए एक नियम है- जितना पसीना प्रशिक्षण में बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में जो भी आया उसने पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की। आज आप सभी देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अपने व्यवहार से जन हितैषी बनिएगा।
सीएम योगी ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती पूरी हुई। पहले पैसा दिए बिना किसी की चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारर्दशिता के साथ भर्ती की। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। सभी युवा प्रदेश में ट्रेनिंग कर सकते हैं। आठ नए फोरेंसिक लैब बन चुकी हैं। छह पर काम चल रहा है। सभी 75 जिलों में साइबर थानों की सुविधा उपलब्ध हैं।
एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग एलएलपी : उत्तर प्रदेश की प्रथम वायनरी का शुभारंभ
सीएम योगी ने कहा कि यह भर्ती एवं नियुक्ति कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब यह देश पीएम मोदी की सरकार के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के तहत एक नए युग का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उदाहरण दिया है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता क्या होती है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित के साथ सभी तबके के लोगों को प्राप्त है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। काम करके दिखाया।