Breaking News

शिक्षा नीति पर यूपी की पहल


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र की योजनाओं,नीतियों व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर गम्भीर रहते है। इनके माध्यम से उन्होंने उत्तर प्रदेश को लाभान्वित करने का सतत प्रयास किया है। इसमें खासतौर पर गरीब व किसान कल्याण की योजनाएं भी शामिल रही है। इसी क्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश में देश का पहला एकीकृत पोर्टल लांच किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अन्य राज्यों के लिए भी एक मानक बनेगा। तकनीक से जुड़कर ही आगे बढा जा सकता हैं। कोरोना काल खण्ड में तकनीक के लाभ का अनुभव किया गया। योगी आदित्यनाथ ने यू राइज पोर्टल लाॅन्च किया। तीन वर्ष पूर्व योगी सरकार ने प्रदेश के तकनीकी संस्थाओं के उन्नयन की दृष्टि से दीन दयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया था। उसके दूसरे चरण यह पोर्टल लांच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख किया। कहा कि आजादी के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार का सबसे बड़ा अभियान है। यह सैद्धान्तिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि यह छात्र छात्राओं को व्यावहारिक व तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में भी सहायक होगा।यू राइज यूनिफाइड पोर्टल है। यह प्राविधिक, व्यावसायिक व कौशल विकास से जुड़े छात्र छात्राओं व विशेषयों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। इसमें विद्यार्थियों के जीवन चक्र को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू के मीनाक्षी और यश इंजीनियरिंग फ्रेशर्स

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय-एफओई की ओर से रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित फ्रेशर ...