Breaking News

दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का 77 साल की उम्र में निधन, ‘शोले’ में ‘कालिया’ के किरदार से हुए थे मशहूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज सुबह 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। ‘शोले’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में उनके किरदार ‘रॉबर्ट’ को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...