Breaking News

Google Chrome को अपडेट करने की चेतावनी

दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन और ब्राउजर डेवलपर कंपनी गूगल ने Google Chrome को अपडेट करने के लिए चेतावनी जारी कर दी है। Google ने अपने यूजर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गूगल क्रोम के मौजूदा वर्जन में साइबर अटैक होने की संभावना हो सकती है। इसलिए यूजर्स को आगाह करते हुए कहा कि आप अपने गूगल क्रोम को लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 में अपडेट कर लें।गूगल क्रोम

Google Chrome को लेटेस्ट वर्जन

Google Chrome को लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 को पिछले सप्ताह रोल आउट किया गया है। इस लेटेस्ट वर्जन को रिलीज करते हुए गूगल ने यह नहीं बताया था कि इसमें क्या फिक्स किया गया है। बाद में गूगल ने बताया कि CVE-2019-5786 नाम की गड़बड़ी को फिक्स करके नया वर्जन रोलआउट किया गया है।

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि CVE-2019-5786 को फिक्स करने के बाद गूगल क्रोम  का लेटेस्ट वर्जन 1 मार्च को रोल आउट किया गया है।

इस अपडेट को गूगल क्रोम के ऑटो अपडेट के साथ रोल आउट किया गया है। हम यूजर्स को यह बताना चाहते हैं कि वो अपने गूगल क्रोम के वर्जन को एक बार चेक कर लें। अगर, Google Chrome के लेटेस्ट वर्जन 72.0.3626.12 अपडेट नहीं है तो आप जल्द से जल्द अपने गूगल क्रोम को अपडेट कर लें।

 

About Samar Saleel

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...