Breaking News

दाएं ओर का इंडिकेटर दिखाकर बाईं तरफ मुड़ी महिला, गुस्साए स्कूटर सवार युवकों ने किया पीछा; गिरफ्तार

बंगलूरू में एक महिला को परेशान करने के मामले में तीन स्कूटर सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि स्कूटर पर सवार तीन लोग कार में बैठी महिला का पीछा कर रहे थे। तीनों ने महिला को परेशान करने की भी कोशिश की। वीडियो में महिला की घबराई हुई आवाज भी सुनी जा सकती है। महिला ने इस दौरान मदद के लिए तुरंत पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिस के साथ अपनी लोकेशन भी शेयर की।

महिला ने पुलिस से मांगी मदद
यह घटना शनिवार को मदीवाला-कोरमंगला रोड के पास घटी। वायरल वीडियो में महिला ने पुलिस से कहा, “वे हमारा पीछा कर रहे हैं और वाहन में मुक्के मार रहे हैं। क्या आप सुन पा रहे हैं।” इसके बाद महिला ने पुलिस को अन्य जानकारी भी दी। उन्होंने आरोपियों के वाहन का नंबर भी बताया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने दाएं ओर का इंडिकेटर जलाया, लेकिन वह बाईं ओर मुड़ गई, जिससे स्कूटर सवार तीनों लोग नाराज हो गए और महिला का पीछा करने लगे। कुछ देर बार एक ही स्कूटर पर सवार तीनों लोगों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपियों ने महिला को धमकाने की कोशिश की
महिला ने बताया कि तीनों ने उसे धमकाने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि वह डर गई थी, क्योंकि पीछा करने के बाद आरोपियों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर भी मारी थी। पीड़ित महिला ने इसके बाद घबराकर पुलिस को फोन किया। जैसे ही आरोपियों ने देखा कि महिला ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। तीनों मौके से फरार हो गए। तीनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया ह। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About News Desk (P)

Check Also

‘सिल्क रूट की तरह गेम चेंजर होगा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा’, प्रधानममंत्री मोदी बोले

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) रेशम मार्ग ...