Breaking News

अनुष्का संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोले प्रभास

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक प्रभास और अनुष्का शेट्टी रिलेशनशिप में थे ऐसी खबरें आई थीं। लेकिन अब इस पर प्रभास ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अनुष्का और वे सिर्फ दोस्त भर हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। वे कहते हैं कि अगर हम दोनों रिलेशन में होते तो क्या मीडिया हमें डेट पर जाते हुए स्पॉट नहीं कर लेता? ये सवाल मेरे से करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी पूछा गया था जिसका जवाब मैंने नहीं बल्कि राणा और राजामौली ने दिया था। उन्होंने बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

इससे पहले जब अनुष्का शेट्टी से ये सवाल किया गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि हम दोनों सिर्फ ऑनस्क्रीन देवसेना और बाहूबली थे। रियल लाइफ में इसे जोड़ने का कोई मतलब नहीं है। हम दोनों रियल लाइफ में दोस्त भर हैं।

आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘साहो’ जल्द ही नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर हैं जो मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...