Breaking News

अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा iPhone 11, जानें कब होगा लॉन्च

अगर आप iPhone के फैन हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल ऐपल के अगले iPhone में इसकी अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक iPhone 11 में 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। 2007 में जब ऑरिजनल iPhone लॉन्च हुआ था, तब इसमें 3.5 इंच का डिस्प्ले था। इसके बाद से लगातार iPhone का स्क्रीन साइज बढ़ रहा है। कुछ साल पहले तक 5 इंच से ज्यादा के डिस्प्ले को काफी बड़ा माना जाता था। लेकिन, अब इससे छोटे हैंडसेट मिलना मुश्किल हो गया है।

साल 2018 में ऐपल ने उस समय दुनिया को चौंका दिया था, जब वह iPhone XS Max में 6.5 इंच का डिस्प्ले लेकर आया। अब एक टॉप एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल iPhone 11 में इससे भी बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। ऐपल एनालिस्ट मिंग-ची-कुओ का दावा है कि इस साल iPhone 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच की स्क्रीन साइज में आएंगे। इस साल आने वाला नया iPhone, पिछले साल आए iPhone XS Max से 0.2 इंच बढ़ा हो सकता है। iPhone XS Max का साइज 6.5 इंच का है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब बड़ी स्क्रीन वाले iPhone को लेकर खबरें आ रही हैं। पहले खबर आई थी कि iPhone XS Max की स्क्रीन का साइज 6.67 इंच हो सकता है। स्क्रीन का साइज इतना बड़ा होने के कारण ये टैबलेट्स बनने के बॉर्डर लाइन पर हैं। दुनिया के सबसे पॉप्युलर टैबलेट्स में से एक Google Nexus 7 में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि, पिछले साल ऐपल को फेमनिस्ट्स की तरफ से तगड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उनका कहना है कि iPhones अब महिलाओं के लिए काफी बड़े हो गए हैं। स्क्रीन का साइज बड़ा होने के कारण इन स्मार्टफोन को होल्ड करने में दिक्कत होती है। सूत्रों के मुताबिक सितंबर 2019 में iPhone 11 लॉन्च हो सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...