Breaking News

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा भी मौजूद

भाजपा पदाधिकारियों की दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक चल रही है। शनिवार को बैठक का दूसरा दिन है। इस बैठक के लिए शनिवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता भी बैठक में शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बन सकती है। आम चुनाव के लिए संगठन के नेताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही इसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव पर फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि चार जातियों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर काम किए जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में देश को जातियों में बांटने की कोशिश की गई लेकिन मेरे लिए सिर्फ चार जातियां अहम हैं और वो हैं नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार हैं। पीएम मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से 2024 के आम चुनाव के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा। साथ ही बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जनता तक पहुंचाने की भी बात कही गई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के निर्देश भी पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इसके लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

दाल बाटी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, खाकर हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलियां

जब भी राजस्थान का नाम जहन में आता है तो वहां के कल्चर, रहन-सहन, खान ...