Breaking News

अयोध्या : धर्म संसद का डिप्टी सीएम केशव ने किया शुभारंभ

अयोध्या। मणिराम दास छावनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में रामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव समारोह चल रहा है। इस दौरान शनिवार को अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजन का उद्घाटन किया।

अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन

अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन मणिराम दास छावनी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के संत और धर्माचार्य शामिल हुए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोपहर बाद धर्म संसद का उद्घाटन किया। इस दौरान संत और धर्माचार्य राम मंदिर पर बड़ा निर्णय निर्णय ले सकते हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रामनगरी पहुंच चुके हैं। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। दोपहर बाद 3ः05 बजे मणिरामदास जी की छावनी में महंत नृत्यगोपालदास के जन्मोत्सव में वह पहुंचे हैं। यहां करीब 45 मिनट रुकने के बाद वे वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सात जून रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के 10 दिवसीय 81वें जन्मोत्सव का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। मणिरामदास जी की छावनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपनी संस्कृति को विस्मृत कर कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता। आज भारत इसीलिए बुलंदियों को छू रहा है क्योंकि हम अपनी जड़ों को शिरोधार्य कर रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी मौन, बैठक में नहीं हुई चर्चा, लग रही हैं कई तरह की अटकलें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो ...