Breaking News

उन्नाव रेप कांड के सिलसिले में आज UP गर्वनर से मिलेंगी स्वाति मालीवाल

उन्नाव रेप पीड़िता की मदद के लिए आगे आई दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल से मिलेंगी। मालीवाल पीड़िता के एक्सीडेंट के बाद उनसे मिलने लखनऊ अस्पताल भी गई थीं।

मालीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी कि वो आज यानी बुधवार को 11.30 बजे राजभवन लखनऊ में मिलेंगी। इस दौरान वो उन्नाव रेप पीड़िता के विषय में उनसे बात करेंगी। बता दें कि सड़क हादसे का शिकार हुई पीड़िता की चाची का आज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पीड़िता और वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि अब तो गैंगरेप के साथ मर्डर का केस भी कुलदीप सैंगर के ख़िलाफ़ हो गया! अब भी उसकी विधायकी न छीनी गयी! विधायक का मतलब पुलिस उसकी जेब में। अस्पताल और जेल उसके जेब में। पूरा सिस्टम उसके साथ। BJP और UP सरकार अपनी आंख मूंद के बैठे हैं। क्या वो भी अपने गंदे काम सैंगर से ही कराते हैं?

उन्नाव रेप पीड़िता अपनी मौसी, चाची और वकील के साथ अपने चाचा से मिलने जेल जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना रायबरेली के अतरुआ गांव में समीप हुई है। ये वही रेप पीड़िता है जिसके रेप का आरोप बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगा है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...