Breaking News

गुजरात पुलिस काे मिली कामयाबी, आजमगढ़ से सिमी का पूर्व अध्यक्ष बद्र गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने सिमी (SIMI) के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बद्र को यहां से गिरफ्तार किया है। शाहिद बद्र को देशद्रोह का मामला दर्ज है। गुजरात की भुज की एक अदालत ने शाहिद बद्र के खिलाफ वारंट जारी किया था।

आपको बताते जाए कि सिमी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज थे। वहीं भुज में शाहिद के खिलाफ 2012 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि शाहिद के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। शाहिद की गिरफ्तारी उनके पैतृक गांव आजमगढ़ के मंच ओवर से की गई है।

इस अवसर पर शाहिद ने बताया कि मैं सिमी का अध्यक्ष रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में मैं लगातार केस लड़ा रहा हूं। उनके खिलाफ जो भी केस चल रहे हैं उनमें वो पेश होते रहे हैं। मुझे नहीं मालूम कब वारंट जारी किया गया था।

शाहिद बद्र के परिवार ने बताया कि उनको इस विषय में कोई जानकारी नहीं थी, जब से सिमी पर प्रतिबंध लगा है तब से उसके नाम पर कोई भी गतिविधि नहीं हुई है।

आजमगढ़ के एसपी ने बताया कि शाहिद भद्र आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाहिद सिमी के अध्यक्ष रहा है, सिमी एक प्रतिबंधित संगठन है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...