Breaking News

जानिए अविवाहित कन्याओं और महिलाओं के लिए तीसरे सोमवार का महत्व

पवित्र महीना सावन के दो सोमवार बीत चुके है। तीसरा सोमवार 5 अगस्त को है। सावन के सोमवार में भगवान शिव की आराधना करने से भोले शंकर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार तीसरे सावन सोमवार पर बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन नागपंचमी और सावन सोमवार का शुभ संयोग है। जिस कारण से यह सावन सोमवार खास हो जाता है।

इसके आलावा इस दिन शुभ नक्षत्र हस्त नक्षत्र भी है। यह नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र जाता है। इस दिन पूर्ण तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानी नाग पंचमी भी है। इस कारण से सोमवार को बहुत ही सौभाग्यशाली दिन माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही हस्त नक्षत्र की राशि कन्या मानी जाती है जिसके स्वामी बुध माने जाते हैं। जिसके कारण यह संयोग बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। कला, ज्ञान, विवेक आदि के लिये यह नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस नक्षत्र के लोग बुद्धिमान होते हैं, एक दूसरे की मदद करते हैं लेकिन किसी भी बारे में फैसला लेने में इन्हें मुश्किल होती है। असमंजस के शिकार होते हैं। व्यवसाय में इनकी ज्यादा दिलचस्पी होती है और अपना काम निकालना जानते हैं। इन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और जीवन में भौतिक आनंद हासिल कर लेते हैं।

कन्याओं और महिलाओं के लिए तीसरे सोमवार का महत्व
सावन का यह शुभ संयोग भगवान शिव की पूजा करने वाली विवाहित महिलाओं को अच्छा दाम्पत्य सुखी जीवन और अविवाहितों को सुयोग्य वर मिलने के योग बन रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...