Breaking News

देश की 125 विभूतियों को किया गया सम्मानित

  • उत्तर प्रदेश के 67 लोगों को मिला उ.प्र. रत्न सम्मा
लखनऊ। धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे लखनऊ सहित देश के विभिन्न समाजसेवियों एवं संतों को आज यहां उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीराम कथा सेवा समिति एवं श्री बाबूराम वृद्धा सेवा आश्रम के तत्वाधान में यहां अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर के सभागार में आयोजित हुये उत्तर प्रदेश रत्न समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान साध्वी समाहिताजी एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री मनीष कुमार गुप्ता के हाथों प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड राज्यों की 125 विभूतियां शामिल थी। जिनमें जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी पंकज कुमार तिवारी सहित उत्तर प्रदेश के 67 लोगों को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान, 34 लोगों को विशेष दक्ष सम्मान और अन्य 24 लोगों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशीष गुप्ता, विशिष्ट, अतिथि एसएन सावंत, अपर पुलिस महानिदेशक, अखिलेश निगम, आईपीएस, सूर्य प्रकाश शुक्ल-आईपीएस सहित संयोजक देशराज, सचिव रेखा वर्मा, सूर्यपाल, व्यवस्थापक दीप कुमार, कार्यक्रम प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...