Breaking News

पूर्व पत्नी रेहम खान ने उड़ाया पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का मजाक

कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दे रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी मजाक उड़ाया है। कश्मीरियों के समर्थन में पाकिस्तान में हर शुक्रवार को आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन की इमरान की अपील पर तीखा हमला बोलते हुए रेहम ने कहा, कई लोगों को देखकर लगा कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया था।

शाह महमूद कुरैशी कर रहे हैं पीएम की कुर्सी का इंतजार
रेहम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी से इमरान को हटाए जाने पर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी उनकी जगह लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इमरान की अपील पर पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान में कश्मीरियों के साथ खड़े होने का दिखावा किया गया था। खुद इमरान भी एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे और कश्मीरियों के साथ आखिरी दम तक खड़े रहने का एलान किया था। लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इन प्रदर्शनों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी।

अब भारत में उठने लगी PoK की मांग

वायरल हुए अपने वीडियो में रेहम ने कहा, ‘अब भारत में भी गुलाम कश्मीर को लेने की मांग उठने की खबर आ रही है। वे कह रहे हैं कि पाकिस्तान कुछ करने में सक्षम नहीं है। वे (पाकिस्तानी) कश्मीर के लिए आधे घंटे भी खड़े नहीं रह सके।

अगर भारत PoK की ओर बढ़ता है तो पाक कुछ नहीं कर सकता
इसलिए मुझे यह कहना पड़ रहा है कि अगर भारत गुलाम कश्मीर लेने के लिए बढ़ता है तो वे (पाकिस्तान) क्या कर सकते हैं? हां, वे कुछ नहीं कर सकते’ इसके बाद वह अपने शब्द दोहराते हुए हंसने लगती हैं। पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक रेहम पेशे से पत्रकार हैं। वह इमरान की दूसरी पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने जनवरी, 2015 में निकाह किया था। उनका वैवाहिक जीवन एक साल भी नहीं चल सका था।

About Samar Saleel

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...