Breaking News

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन करेगी ‘आप’ 

लखनऊ। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी 5 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके पीछे “आप” का मानना है कि उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की मदद करने वाले सांसद, विधायक, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पीड़ितों को त्वरित न्याय की व्यवस्था सुनिश्चित हो। 5 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर “आप” द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान सोमवार को राजधानी लखनऊ में जीपीओ पर पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे उसके पश्चात राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौपेंगे। प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्नाव पीड़ित को जिस तरीके से एक्सीडेंट के जरिये जान से मारने की कोशिश की गई। इससे साबित होता है कि यूपी में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। सर्वोच्य न्ययालय के दखल के बाद लोगों में पीड़िता को न्याय मिलने की उन्मीद जगी है।

श्री सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है, न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों को न्याय पाने के लिए लड़ना पड़ रहा है और अपनों को खोना पड़ता है। उन्नाव रेप कांड इस बात का उदाहरण है न्याय के लिये लड़ रही पीड़िता को अपना परिवार खोना पड़ा।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...