Breaking News

चंदौली के सपा विधायक की सीओ से हुई हाथापाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चंदौली में सपा विधायक, पूर्व सांसद समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। तू-तू मैं-मैं के बाद सपा विधायक की सीओ से हाथापाई भी हुई। दरअसल, सपा विधायक कार्यकर्ता के साथ रामगढ़ में CM योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

पुलिस ने सभी को लाठीचार्ज कर भगाने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सीओ को हटाने की मांग कर करने लगे। करीब 1 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम और एसपी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विकास कार्यों का शिलान्यास करने आए थे CM योगी

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे। CM के आने से पहले दोपहर करीब 12:00 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सपा के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही CM को ज्ञापन देने के लिए चल पड़े। सपा कार्यकर्ता खाद की किल्लत, धान खरीद न होने और गड्ढों से भरी सड़कों के मरम्मत की मांग को लेकर पत्रक देने जा रहे थे।

सीओ का सिर पकड़कर विधायक ने अपने सिर से लड़ाया।रोकने पर भड़क गए सपा कार्यकर्तासपा विधायक, पूर्व सांसद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रामगढ़ के लिए कूच करने लगे। चहनिया से रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने सपाइयों को रोक दिया। इससे सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह और सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बिगड़ गई। सपा कार्यकर्ता पुलिस टीम को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। सपा विधायक ने पुलिस के हाथ से लाठी छीन ली।

एसडीएम और एसपी ने शांत कराया मामला

पुलिस ने सपाइयों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे मामला और बिगड़ गया। सभी कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी पर एसडीएम सकलडीहा और अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी माैके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सपा नेताओं ने CM को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दे दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि सीएम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम के समझाने पर मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विधायक समेत करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...