Breaking News

महिला नेत्रियों के लिए सुषमा स्वराज का जीवन प्रेरणा श्रोत : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रालोद पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करे।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने सुषमा स्वराज के स्वर्णिम राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि देश की महिला नेत्रियों को सफल नेतृत्व ज्ञान के लिए सुषमा स्वराज का जीवन प्रेरणा श्रोत है।

शोक सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे,प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर,प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल,प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद,प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा,प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी,रमावती तिवारी,प्रीति श्रीवास्तव,चन्द्रकांत अवस्थी,मनोज सिंह चैहान,युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल,छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान,शशांक श्रीवास्तव,अभिषेक बाजपेई,विनोद सोनकर,विजय सब्बरवाल आदि नेता उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...