Breaking News

मोदी से लिपटकर रो पड़े ISRO चीफ, PM खुद भी हुए भावुक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के अध्यक्ष के शिवन देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 में आयी बाधा के बाद भावुक हो गए जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढ़स बंधाया।

चंद्रयान-2 मिशन के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण में शामिल होने के लिये इसरो मुख्यालय गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार की सुबह राष्ट्र को सम्बोधित किया। उन्होंने वैज्ञानिकों का मनोबल और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे निशारा के पलों को पीछे छोड़कर देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नये संकल्प और दृढ इच्छा शक्ति के साथ निरंतर जारी रखने।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही नया सवेरा होगा और देश अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों में पूरी तरह सफल रहेगा। सम्बोधन के बाद मोदी वहां मौजूद सभी वैज्ञानिकों से व्यक्तिगत रुप से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। जब मोदी वैज्ञानिकों से मिलकर लौट रहे थे। तो शिवन ने उनका अभिनंदन किया और वह भावुक हो गये। इस पर मोदी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया। शिवन की आंखों में आंसू देख प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें ढ़ांढ़स बधाया और अपने प्रयायों को जारी रखने को कहा।

मोदी चंद्रयान 2 के सफर के अंतिम क्षणों का गवाह बनने के लिये शुक्रवार शाम इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने के समय रात डेढ़ बजे मोदी इसरो वैज्ञानिकों के साथ मौजूद थे। उनके साथ देशभर के स्कूलों के चुनिंदा 70 छात्र भी थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...