Breaking News

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद के अध्यक्षता में संपन्न हुई विशेष सदस्यों की बैठक

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश जिलाध्यक्षों, समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. जयंत चौधरी उपस्थित रहे। यह बैठक राष्ट्रीय लोकदल के आसन्न सांगठनिक चुनावों को दृष्टिगत रखते हुये सदस्यता अभियान के सन्दर्भ में हुयी।

बैठक में जयंत चौधरी ने समस्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन को अधिक धारदार बनाने के लिए सम्पूर्ण उ.प्र. को 10 कार्यक्षेत्र में बांटा गया है। इन सभी कार्यक्षेत्रों में गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य बनायें जायेंगे ताकि बूथस्तर तक संगठन खड़ा हो सके।

सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए दिसम्बर माह में जोनल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ. राममनोहर लोहिया और किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह के जीवन आदर्शों के ज्ञाता राजनैतिक अनुभवी लोगों को विशेष आमंत्रित महानुभवों को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में सौहाद्र में काफी कमी देखने को मिल रही है जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह के विचारों से ही दुरूस्त किया जा सकता है।

प्रदेश के 10 कार्यक्षेंत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी तथा प्रदेश संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढाने की दृष्टि से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश कमेंटी, जोनल कमेंटी, मण्डल कमेंटी के साथ साथ जिला कमेंटियों को भंग करने की घोषणा की और कहा कि नये संगठन की घोषणा होने तक केवल प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अपने पदों पर यथावत कार्यरत रहेंगे। बैठक में पधारे हुये समस्त आगन्तुकों को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने धन्यवाद देते हुये आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय लोकदल को सत्ता के शिखर तक ले जाने में सभी का सहयोग मिलता रहेगा।

बैठक में राष्ट्रीय त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय सचिव डाॅ. सुधाकर पाण्डेय, ओंकार सिंह, ब्रहम सिंह बालियान तथा शैलेन्द्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे,पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. अजय तोमर, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक अशफाक अली खान, चौ0 वसीम राजा, अम्बुज पटेल, गंगा सिंह सैंथवार, जितेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र साक्षी, अभिषेक चौहान, ऐश्वर्य राज सिंह सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी व मण्डल, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...