Breaking News

रालोद ने धूमधाम से मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेेेश कार्यालय पर आज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देष में देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक स्कूली छात्र तक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव एम.ए. आरिफ, बी.एल. प्रेमी, रमावती तिवारी, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदे अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष बेला प्रताप राजवंषी, शषांक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शर्मा, सूरज मनोहर मौर्या, रिजवाना आदि रालोद नेता मौजूद थे।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...