Breaking News

लंबे समय से बीमार चल रहे काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी का हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित

वाराणसी के अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी (67) का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी होते ही संत समाज, विद्वत जन और काशीवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंदिर परिसर में रखा गया है। रविवार की सुबह उनको गंगा में समाधि दी जाएगी। मंदिर प्रांगण से ही उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।

महंत रामेश्वर पुरी दस दिन से वेंटिलेटर पर थे। इधर तीन दिन से शारीरिक गतिविधियां बंद थीं। कह सकते हैं कोमा की स्थिति में थे। दवाओं ने काम करना बंद कर दिया था। डाक्टरों के हाथ खड़े कर देने पर रात में उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस से बनारस लाया गया।

दस दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी. डॉक्टरों के जवाब देने के बाद शुक्रवार की रात उन्हें मेदांता से लाकर बनारस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को दोपहर 3.30 बजे उन्होंने मां भगवती का नाम लेते हुए शरीर का त्याग कर दिया.

2004 में तत्कालीन महंत त्रिभुवन पुरी के निधन के बाद रामेश्वर पुरी को 17 अक्टूबर 2004 में महानिर्वाणी अखाड़े से संबद्ध श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर की महंती दी गई थी.उन्हें 11 जून को गंभीर हाल में लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। 67 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम ली।

About News Room lko

Check Also

कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी मौन, बैठक में नहीं हुई चर्चा, लग रही हैं कई तरह की अटकलें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो ...