Breaking News

VIRAT BIRTHDAY: पहली बार ऐसे मिले थे विराट और अनुष्का, गजब का है किस्सा

भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां बर्थडे भूटान में मना रहे हैं। खास दिन किसी और के साथ नहीं बल्कि पत्नी अनुष्का के साथ सेलिब्रेट कर रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शानदार कपल में से एक मानी जाती हैं। दोनों ने साल 2017 में काफी गुपचुप तरीके से इटली जाकर शादी रचा ली। वे पहली बार शैम्पू के कमर्शल ऐड के सेट पर मिले थे।

विराट ने अनुष्का से पहली मुलाकात को लेकर कुछ बातें बताई हैं। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान हुई बातचीत में विराट ने बताया कि अनुष्का से पहली मुलाकात के समय वह कितने ज्यादा नर्वस थे। उन्होंने बताया कि अनुष्का के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से पहले वह काफी घबराए हुए थे।

इस शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उनके मैनेजर ने उन्हें बताया कि वह अनुष्का के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं, उस वक्त क्रिकेटर इसे लेकर काफी नर्वस थे कि वह एक प्रफेशनल ऐक्टर के साथ सेम फ्रेम में होंगे। अनुष्का से अपनी पहली बातचीत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके साथ काफी जोक्स मारे। उन्होंने कहा कि अनुष्का लंबी थीं और उन्हें बताया गया था कि वह 6 फीट या उससे ज्यादा नहीं है। वह मेरे साथ चलती हुई लंबी दिख रही थीं।

विराट ने उनकी हील्स को लेकर मजाक भी किया, लेकिन उनका यह जोक उस वक्त उन्हें खुद ही अजीब लगने लगा। उन्होंने स्वीकार किया कि वह उस वक्त बेवकूफ की तरह व्यवहार कर रहे थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘हमें आप पर गर्व है’, प्रधानमंत्री मोदी ने गुकेश को दी बधाई, तमिलनाडु के CM ने कही यह बात

भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच ...